Gujarat

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने दीं शुभकामनाएं

Bhupendra Patel

गांधीनगर, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ओर से शुभकामनाओं का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को शुभकामनाएं प्रेषित की।

प्रधानमंत्री ने भूपेंद्र पटेल के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए गुजरात की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री के योगदान की सराहना की है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुखभाई मांडविया ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की बधाई दी और शुभकामना व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में गुजरात उन्नति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे। इसके अलावा राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक समेत राज्य के कई जिलों से गणमान्य लोगों ने गांधीनगर सचिवालय स्थिति स्वर्णिम संकुल-1 में आकर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / बिनोद कुमार पांडे पाश

Most Popular

To Top