
जलपाईगुड़ी, 05 जनवरी (Udaipur Kiran) । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 70वें जन्मदिन पर रविवार को राज्य भर में तृणमूल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न आयोजनों के जरिए अपनी शुभकामना जाहिर की। इस मौके पर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम ममता बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। रविवार सुबह उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री बनर्जी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
दूसरी तरफ, झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।
इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बंगाल की मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक एवं अध्यक्ष ममता दीदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
—————
(Udaipur Kiran) / गंगा
