HEADLINES

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने राष्ट्रपति जाएंगी वेटिकन सिटी

President to Visit two European country

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर वेटिकन सिटी जाएगी। यहां पर वे भारत सरकार और जनता की ओर से शोक व्यक्त करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु 25 अप्रैल को सेंट पीटर बेसिलिका में पोप फ्रांसिस को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद 26 अप्रैल को वे सेंट पीटर स्क्वायर में आयोजित अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। इसमें विश्वभर के कई प्रमुख नेता भी उपस्थित रहेंगे।

पोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल को हुआ था। उनके निधन पर भारत ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की थी। 26 अप्रैल को अंतिम संस्कार के दिन भी शोक रहेगा।

विदेश मंत्रालय ने यात्रा की जानकारी देने के साथ कहा कि पोप फ्रांसिस को दुनिया भर में करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Most Popular

To Top