HEADLINES

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुजरात दौरे पर, वडोदरा में कुछ देर रुकीं

President Draupadi Murmu visits Gujarat, makes a short stay in Vadodara
President Draupadi Murmu visits Gujarat, makes a short stay in Vadodara

वडोदरा/अहमदाबाद, 26 फरवरी (Udaipur Kiran) | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अपना चार दिवसीय गुजरात दौरा शुरू कर दिया है। वडोदरा हवाई अड्डे पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा सहित गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

चार दिवसीय गुजरात दौरा शुरू करते हुए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए एकता नगर जा रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर वडोदरा हवाई अड्डे पर उतरीं। जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल के अतिरिक्त महापौर पिंकी सोनी, सांसद डॉ. हेमांग जोशी, पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमार, ब्रिगेडियर सुरेश एस. और कलेक्टर डॉ. अनिल धमेलिया ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति और गणमान्य व्यक्ति एकता नगर के लिए रवाना हुए।

(Udaipur Kiran) / हर्ष शाह

Most Popular

To Top