
नई दिल्ली, 19 फरवरी (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली हाई कोर्ट के लिए दो जजों की नियुक्ति की है। आज जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रेणु भटनागर और राजेंद्र कुमार गुप्ता को दिल्ली हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 5 फरवरी को हुई बैठक में दोनों को दिल्ली हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी।
(Udaipur Kiran) /संजय
(Udaipur Kiran) / सुनीत निगम
