HEADLINES

राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू का दो दिवसीय असम दौरा स्थगित

गुवाहाटी, 23 अप्रैल (Udaipur Kiran) । जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय असम दौरा स्थगित हो गया

है। यह जानकारी बुधवार को राज्यपाल सचिवालय ने दी है। राष्ट्रपति को 24 अप्रैल से असम के दौरे पर आना था। उन्हें शुक्रवार काे यहां गुवाहाटी विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में शामिल हाेना था। राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित हाेने के बावजूद दीक्षांत समारोह समय पर आयाेजित किया जाएगा।

बुधवार काे राज्यपाल सचिवालय ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से एक संदेश मिला है, जिसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में हुए हमले के कारण राष्ट्रपति का दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति को 24 अप्रैल की शाम दो सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए गुवाहाटी आना था। शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रसिद्ध नृत्यांगना सोनल मानसिंह को श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार साैंपने का कार्यक्रम था। इसके अलावा उसी दिन शुक्रवार शाम को गुवाहाटी विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रपति की यात्रा की नई तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी।

इसी बीच गुवाहाटी विश्वविद्यालय के एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के स्थगन की सूचना मिल चुकी है। उन्हाेंने बताया कि राष्ट्रपति के न आने के बावजूद दीक्षांत समारोह घोषित तिथि और समय पर ही किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top