
फरीदाबाद, 15 फरवरी (Udaipur Kiran) । हरियाणा में भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम मेयर, वार्ड पार्षद के लिए अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी है। फरीदाबाद से प्रवीण जोशी को भाजपा ने मेयर पद के उम्मीदवार के लिए चुना गया है। वे वर्तमान में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन हैं। उल्लेखनीय है कि प्रवीण जोशी का यह पहला चुनाव है, इससे पहले उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा है। हांलाकि वह एक राजनीतिक परिवार से आती है। प्रवीण जोशी की शैक्षणिक योग्यता बीएड है। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन हैं। भाजपा के द्वारा मेयर पद की उम्मीदवार बनाई गई प्रवीण जोशी के ससुर रमेश जोशी (1993-1998) हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। प्रवीण जोशी के पति संदीप जोशी की राजनीति में अच्छी पकड़ है। संदीप जोशी हरियाणा में भाजपा के पूर्व में प्रदेश महामंत्री रहे हैं। फरवरी 2019 में संदीप जोशी को हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। फरवरी 2019 में तात्कालीन चेयरमैन जवाहर यादव द्वारा इस्तीफा दे दिए जाने के बाद से यह पद खाली पड़ा था। जवाहर यादव को चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने उन्हें प्रचार एवं संपर्क प्रमुख बनाया था। मूलरुप से चरखी दादरी के रहने वाले संदीप जोशी फिलहाल फरीदाबाद के सूरजकुंड में रह रहे हैं। संदीप जोशी केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के खेमे से आते हैं। कृष्णपाल गुर्जर से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक उनके बेहद मजबूत संबंध हैं। राजनीतिक पकड़ मजबूत होने के कारण उनकी पत्नी को मेयर का टिकट दिया गया है। मेयर की टिकट मिलने के बाद प्रवीण जोशी की जीत की राह आसान नहीं होने वाली है। हांलाकि अभी तक के चुनावों में भाजपा का वोट शेयर अच्छा रहा है। लेकिन पिछले 2 सालों से चुनाव ना होने के चलते ,जनता बहुत से परेशानियों को झेलना पड़ा है। पिछली बार भी भाजपा की महिला मेयर सुमन बाला थीं। लोग उनके कामों से संतुष्ट नहीं थे। इस बार के चुनाव में प्रवीण जोशी के लिए काफी बड़ी चुनौती होगा। लेकिन फरीदाबाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की वोटर पर पकड़ का उनको फायदा मिलेगा।
(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर
