HimachalPradesh

प्रतिभा सिंह ने महर्षि बाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

शिमला, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर बाल्मीकि समुदाय को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि महर्षि बाल्मीकि जी के उपदेश आज भी हमारे मार्ग को प्रशस्त करते हैं। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा राम कथा का जो चरित्रण किया गया है, वह हमें सत्य और धर्म के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता है। प्रतिभा सिंह ने समाज में उनके योगदान को सराहा और उनके संदेश को फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Most Popular

To Top