Jharkhand

प्रणामी ट्रस्ट् ने निराश्रितों को कराया भोजन

निराश्रितों में भोजन परोसते ट्रस्‍ट के सदस्‍यों की फोटो

रांची, 18 अप्रैल (Udaipur Kiran) ।

कृष्ण प्रणामी सेवा ट्रस्ट ने मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग में शुक्रवार को 37 दिव्यांग निराश्रितों को भोजन कराया गया। अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 26 मार्च से 18 अप्रैल तक 23 दिनों में 3760 निराश्रितों और उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया है। मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम में-धीरेंद्र कुवंर, अनिल मुरारका, संजय कुमार,अनीता देवी,रागिनी सिंह, बालकिशन परशुरामपुरिया, अशोक अग्रवाल, धीरज कुमार सहित अन्य, के सौजन्य से प्रसाद का वितरण किया गया। सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया और आशीर्वाद दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top