

धमतरी, 6 जनवरी (Udaipur Kiran) ।भाजपा के संगठन महापर्व अंतर्गत द्वितीय चरण में जिलाध्यक्ष निर्वाचन छह जनवरी को हरदिहा साहू समाज भवन में हुआ। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में पुनः प्रकाश बैस को जिम्मेदारी मिली। जिलाध्यक्ष के निर्वाचन कार्यक्रम में जिला संगठन के चुनाव अधिकारी जगन्नाथ पाणिग्राही,विधायक कुरूद अजय चंद्राकर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, पूर्व विधायक रंजना साहू, पिंकी शाह, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, निरंजन सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित थे।
चुनाव अधिकारी जगन्नाथ पाणिग्राही ने कहा कि संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया। इसके बाद बूथ अध्यक्ष का चुनाव, मंडल अध्यक्ष का चुनाव किया। आज जिला अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिले के 11 मंडल अध्यक्ष और 11 जिला प्रतिनिधियों के कुल 22 लोगों ने जिला अध्यक्ष को चुना। कार्यकर्ताओं की मेहनत से विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाएं है। भाजपा परिवार भावी पार्टी है। भाजपा अपने कार्यकर्ता को परिवार की तरह मानती है। इन्होंने सर्वप्रथम चार प्रदेश प्रतिनिधियों की घोषणा किया। जिसमें अजय चंद्राकर, रामू रोहरा, पिंकी शाह और हरिशंकर सोनवानी को प्रदेश प्रतिनिधि बनाया गया है। इसके बाद इन्होंने प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख का वाटसएप में आए संदेश को पढ़कर कार्यकर्ताओं को सुनाया जिसमें कहा कि धमतरी जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए उच्च नेतृत्व ने प्रकाश बैस का चयन किया है। इनके नाम का प्रस्ताव करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर इनके नाम पर सहमति जताई। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया संपन्न की गई।
विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां आज सभी की सहमति से जिला अध्यक्ष का निर्वाचन किया गया। प्रकाश बैस एक नौजवान कार्यकर्ता है। पार्टी की मजबूती के लिए सब मिलकर काम करेंगे और आगामी चुनाव में भाजपा का परचम लहराना है। प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी के संविधान के अनुसार आज सभी कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जिले के कार्यकर्ताओं की मेहनत से दो सांसद निर्वाचित हुए। आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जोर लगाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को जिताना है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कविंद्र जैन, श्यामा नरेश साहू, नागेंद्र शुक्ला, अजय नाहटा, हेमराज सोनी, हेमलता शर्मा, अर्चना चौबे, मोनिका देवांगन, मनोहर मानिकपुरी, बलजीत छाबड़ा, विजय मोटवानी, प्रकाश सिन्हा, खूबलाल ध्रुव, अनीता यादव, जागेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा
