


रामगढ़, 6 नवंबर (Udaipur Kiran) । सिख धर्म के प्रवर्तक और सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के चौथे दिन बुधवार को भी प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर छावनी परिषद कार्यालय तक पहुंची। जहां बस के द्वारा चुटूपालू स्थित रविंदर सिंह गांधी के ओय पंजाब ढाबा पहुंची। यहां गांधी परिवार के द्वारा साध-संगत का स्वागत किया। वही, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरदार राजेंद्र सिंह जस्सल ने सरदार रमिंदर सिंह गांधी को सरोपा देकर सम्मानित किया।
प्रभातफेरी के चौथे दिन भी बड़ी संख्या में सिख समुदाय के महिला-पुरुष शामिल हुए। प्रभातफेरी में लोग साध संगत के साथ सबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जिससे पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। इशांत सिंह सलूजा निशान साहिब की अगुवाई कर निशान साहब लेकर संगत की अगुवाई करते हुए आगे चल रहे थे। इस दौरान साध-संगत गुरुवाणी पेश कर चल रहे थे। जैसे, सतगुरु नानक प्रगटया मिटी धुंध जग चानन होया, कौन जाने गुण तेरे जैसे शब्दो से संगत निहाल हो रहे थे। प्रभातफेरी काफी उत्साह देखा गया।
प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, मीत प्रधान हैप्पी छाबड़ा, विंकल कालरा, जोगिंदर सिंह जग्गी, तेजिंदर सिंह सोनी, प्रीतम सिंह कालरा, रघुवीर सिंह, जसविंदर सिंह सलूजा, त्रिलोचन सिंह जस्सल, कुलजीत सिंह कालरा, इंद्रजीत सिंह होरा, रमन सिंह कोहली, कशिश छाबडा, मनमोहन लांबा, अंकित कालरा, प्रसिद्ध सबद गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा पुष्पेंद्र सिंह छाबड़ा गुरदीप सिंह सैनीगुरप्रीत सिंह बबलू छाबड़ा गुरजीत सिंह शान कुलवंत सिंह मारवाह रोमी छाबड़ा जगजीत सिंह जग्गी राजू नंदा अंगद चंडोक गुरजीत. सिंह सलूजा, इकबाल सिंह, यश छाबड़ा, जिगर छाबड़ा, जसकीरत भाटिया, जगजीत सिंह राजा कालरा, नीतू सिंह जस्सल, स्वीटी सोनी, चरणजीत जॉली सुमी जोली, गुरबख्श कौर, रंजीत कौर मनप्रीत कौर सैनी बलविंदर कौर सतविंदर कौर आदि शामिल हुई।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
