WORLD

पोप फ्रांसिस की स्थिति में सुधार, वेंटिलेटर से हटाया गया

रोम में अस्पताल के बाहर बच्चे पोप फ्रांसिस के ठीक होने के लिए प्रार्थना करते।

वेटिकन सिटी, 20 मार्च (Udaipur Kiran) । लंबे समय से अस्वस्थ पोप फ्रांसिस की स्थिति में आशाजनक सुधार हुआ है। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। अब वह आराम से सांस ले रहे हैं। होली सी प्रेस कार्यालय ने पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य पर बुधवार शाम जारी अपडेट में यह जानकारी दी।

वेटिकन न्यूज के अनुसार, स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि पोप ​​स्थिति में अभूतपूर्व सुधार की पुष्टि हुई है। अब उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। श्वसन फिजियोथेरेपी से उन्हें आराम मिला है। सेंट जोसेफ पर्व पर उन्होंने ऑनलाइन प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।

पोप के डॉक्टरों ने कहा है कि उनके फेफड़ों के संक्रमण को कम करने में उत्साहजनक सुधार हुआ है। अब पोप को बुखार भी नहीं है। पोप फ्रांसिस 14 फरवरी से रोम के गेमेली अस्पताल में भर्ती हैं।

————-

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top