WORLD

‘पोप फ्रांसिस आराम कर रहे हैं, शांत रात बिताई’

रोम का एगोस्टिनो जेमेली हॉस्पिटल। पोप फ्रांसिस का इसी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

वेटिकन सिटी, 26 फरवरी (Udaipur Kiran) । इस समय सारी दुनिया 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रही है। वह रोम के जेमेली हॉस्पिटल में भर्ती हैं। होली सी प्रेस कार्यालय ने बुधवार सुबह एक बयान में पत्रकारों को सूचित किया, पोप ने एक शांत रात बिताई और आराम कर रहे हैं। वेटिकन न्यूज ने पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य पर यह ताजा अपडेट दिया है।

इससे पहले पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य पर मंगलवार शाम के अपडेट में कहा गया कि पोप फ्रांसिस की नैदानिक ​​​​स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है। शाम को डबल निमोनिया की रेडियोलॉजिकल निगरानी के लिए उनका सीटी स्कैन किया गया। पोप ब्रोंकाइटिस की समस्या के बाद 14 फरवरी से रोम के एगोस्टिनो जेमेली अस्पताल में भर्ती हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top