Uttar Pradesh

हाथों में फरसा कटार लेकर निकले ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

शोभा यात्रा रोकते हुए पुलिसकर्मी (वीडियो से ली गयी फोटो)

लखनऊ, 29 अप्रैल (Udaipur Kiran) । लखनऊ में गाजीपुर थाना क्षेत्र में अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के कई कार्यकर्ता अपने हाथों में फरसा एवं कटार लेकर शोभायात्रा निकालने लगे। सड़क पर फरसा कटार लिये कार्यकर्ताओं को देखकर गाजीपुर थाने की पुलिस ने उन्हें रोका तो वे सड़क पर बैठकर जाम लगाने की कोशिश करने लगे।

भगवान परशुराम के जन्माेत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुंशी पुलिया से एक शोभा यात्रा निकाली। इस शोभा यात्रा को दारूलशफा तक पहुंचना था। मुंशी पुलिया से शोभा यात्रा के आगे बढ़ते ही पुलिसकर्मियों ने शोभा यात्रा में चल रहे कार्यकर्ताओं को घेर लिया और उन्हें रोकने लगे। इस दौरान अमरजीत मिश्रा, विनय तिवारी सहित पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से नोकझोंक की।

फिर भी, गाजीपुर थाने की पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। शोभा यात्रा के रूकते ही उसमें शामिल ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इसे देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्का देकर सड़क किनारे किया। कुछ देर तक पुलिसकर्मियों और अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक चलती रही।

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top