Delhi

पुलिस ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा की शराब बरामद की 

नई दिल्ली, 25 जनवरी (Udaipur Kiran) । दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन का प्रभावी तरीके से पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर सख्ती से नकेल कसना और अवैध हथियारों व शराब की तस्करी पर विशेष ध्यान दिया। पुलिस की इन कोशिशों के चलते 7 जनवरी से 24 जनवरी, 2025 तक कई अहम एक्शन लिये हैं।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की बात करें तो 24 जनवरी तक पुलिस ने 655 केस दर्ज किए हैं। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने अभी तक 54,402,81 लीटर बरामद किया है। इसकी कीमत 1.6 करोड़ से अधिक है। इसी क्रम में गैर-लाइसेंस 320 हथियार 421 कारतूस जब्त किए गए हैं।ड्रग्स तस्करी की बात करें तो दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी तक 130.72 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया है। जिसकी कीमत 71 करोड़ आंकी गई है। इसमें 1200 नशीले इंजेक्शन भी शामिल है। नकदी की बात करें तो पुलिस ने 5,87,06,215 रुपये जब्त किए हैं। इसके साथ ही 37.39 किलोग्राम चांदी जब्त की है। सभी अभियान में पुलिस ने करीब 20,617 लोगों किया गिरफ्तार किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top