Assam

मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स में पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया

मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स से पुलिस द्वारा बरामद हथियारों का जखीरा की तस्वीर।

शिलांग, 31 जनवरी (Udaipur Kiran) । मेघालय की ईस्ट गारो हिल्स पुलिस ने चिबिलबांग गांव के पास देर रात चलाए गए अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर, विलियमनगर की एक विशेष अभियान टीम ने रोंगजेंग थाना क्षेत्र के जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया।

अभियान में पुलिस अधिकारियों ने एक देशी हथियार, दो जिंदा मोर्टार शेल और 428 संदेहास्पद एके-सीरीज़ की गोलियां बरामद कीं, जो एक बड़े पेड़ के पास दबी हुई थीं। ईस्ट गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक एसए रिंजाह ने संभावना जताई कि इन हथियारों का संबंध अब निष्क्रिय हो चुके गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) से हो सकता है। हथियारों के स्रोत और उनके संभावित उपयोग की जांच जारी है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top