Uttar Pradesh

कानपुर में तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा में जारी है पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा

कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा में जारी है पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा

कानपुर, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन की प्रथम पाली की परीक्षा कड़ी निगरानी में शुरू हो चुकी है। रविवार सुबह से 69 परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को सकुशल व त्रूटिहीन कराने के लिए पुख्ता इंजाम किए गये हैं। पुलिस के अधिकारी लगातार सुबह से परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपदीय नोडल अधिकारी, 1 सहायक नोडल अधिकारी, 4 जोन नोडल अधिकारी, 4 जोन सहायक नोडल अधिकारी, 10 राजपत्रित सेक्टर पुलिस अधिकारी, 69 प्रभारी परीक्षा केन्द्र, 69 प्रभारी परीक्षा केन्द्र कंट्रोल रूम बनाये गए है।

परीक्षा कराये जाने के लिए परीक्षा कराने की जिम्मेदारी 05 पुलिस उपायुक्त, 05 अपर पुलिस उपायुक्त, 10 सहायक पुलिस आयुक्त, 59 निरीक्षक, 298 उप निरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक , 760 मुख्य आरक्षी और आरक्षी , 329 महिला मुख्य आरक्षी व महिला आरक्षी सहित कुल 1466 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात है। सीसीटीवी कैमरों के द्वारा लगातार व सघन मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों एवं फ्लाइंग स्क्वॉड टीम सभी केंद्रों पर भ्रमणशील हैं।

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल / दीपक वरुण / दिलीप शुक्ला

Most Popular

To Top