नई दिल्ली, 13 मई (Udaipur Kiran) । उत्तर-पश्चिम जिला की नारकोटिक्स स्क्वाड यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 28 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिवनाथ साहनी (25) और पंकज कुमार (48) के रूप में हुई है। दोनों जहांगीरपुरी के रहने वाले है।
उत्तर-पश्चिम जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने मंगलवार को बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में नशे के कारोबार की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए जिले की नारकोटिक्स स्क्वाड द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। खुफिया जानकारी के आधार पर एक टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने कई दिनों की निगरानी और तकनीकी जानकारी के आधार पर 11 मई को एक गुप्त सूचना के आधार पर जहांगीरपुरी से दो तस्करों को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वह हाल ही में नशे के धंधे में शामिल हुए थे और दिल्ली के विभिन्न इलाकों में गांजा सप्लाई कर रहे थे।
—————
(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी
