Haryana

सोनीपत: महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

16 Snp-7     सोनीपत: सांकेतिक फोटो

सोनीपत, 28 अगस्त (Udaipur Kiran) । जिले के थाना सदर गोहाना की पुलिस टीम ने महिला से

दुष्कर्म के आरोपी दीपक उर्फ मोनू, निवासी रिवाडा, जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है।

सोनीपत निवासी एक महिला ने 31 मार्च 2024 को शिकायत

दर्ज कराई थी कि दीपक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म किया और धमकी दी। इस घटना

पर थाना सदर गोहाना में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

महिला सहायक उप निरीक्षक राजबाला और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में

पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

(Udaipur Kiran) परवाना

Most Popular

To Top