
रायगढ़, 2 नवंबर (Udaipur Kiran) । पुसौर पुलिस ने महिला द्वारा दर्ज कराई गई दुष्कर्म की रिपोर्ट पर तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए आज शनिवार काे आरोपित नेहरू खडिया (56 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तबियत ठीक नहीं लगने से वह शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे अपने घर के बाहर परछी में बैठी थी, तभी आरोपित नेहरू खडिया वहां पहुंचा और जबरन उसे गली की ओर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे, जिसके बाद आरोपित वहां से भाग गया।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुसौर पुलिस ने आरोपित नेहरू खडिया को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / रघुवीर प्रधान
