Delhi

पुलिस ने छह बांगलादेशी महिलाओं को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 4 मई (Udaipur Kiran) । पूर्वी जिला पुलिस द्वारा अवैध रूप से भारत में रहे रही छह बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में छुपकर रह रही थीं ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस ने इन सभी को एफआरआरओ के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान मीम अख्तर (23), मीना बेगम (35), शेख मुन्नी (36), पायल शेख (25), सोनिया अख्तर (36) और तानिया खान (34) के रूप में हुई है।

पूर्वी जिले के डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि मंडावली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंडावली इलाके के धीरज ब्लॉक क्षेत्र में कुछ अवैध बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पांच और महिलाओं की जानकारी दी जो पहाड़गंज इलाके में रह रही थीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ी गई महिला की निशानदेही पर पांच अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया। डीसीपी के अनुसार जांच में इन सभी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए और ये सभी पिछले एक-दो वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रही थीं। पुलिस ने इनके पकड़े जाने की सूचना विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को दे दी है। इनको डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है, जल्द ही उनको वापस इनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top