CRIME

टॉप टेन अपराधी एक लाख का इनामी शंभू यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराधी गिरफ्तार

सहरसा, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले के टॉप 10 अपराधी के साथ 1 लाख का इनामी शंभू यादव मंगलवार की देर रात सहरसा पुलिस के हत्थे चढ़ा। वे बीते कई सालों से फरार था, जिसके राजनपुर आने की गुप्त सूचना मिली।जिसमें जानकारी मिली थी कि वह जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के राजनपुर पंचायत अंतर्गत बिशनपुर घाट पर नाव से उतरेगा।

पुलिस ने घेराबंदी कर शंभु यादव और उनके सहयोगी ललित यादव को गिरफ्तार किया। जिनकी तलाशी लिए जाने पर उनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ है।एसपी हिमांशु ने बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महिषी निवासी और एक लाख का इनामी अपराधी शंभू यादव अपने साथी के साथ राजनपुर पंचायत स्थित बिशनपुर घाट पर नाव से उतरकर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना पर महिषी थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार,एसआई सुजाता रानी,सुनील कुमार,अशोक कुमार राम और जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी,कर्मी एवं महिषी थाना में पदस्थापित सिपाही अमरेंद्र कुमार सिंह के साथ टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा बिशनपुर घाट पर घेराबंदी की गई।घेराबंदी के बादf महिषी थाना क्षेत्र के रकटी गांव वार्ड नंबर 2 निवासी राजो यादव के पुत्र शंभू यादव और दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गजवरी गांव निवासी स्व तारणी यादव के पुत्र ललित यादव जैसे ही बिशनपुर घाट पर नाव से उतरे। पुलिस उन्हें चारोंK तरफ से घेर लिया। वे लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया। तलाशी लिए जाने पर उनके पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ है।इस संबंध में महिषी थाना कांड संख्या – 219/24 दर्ज की गई है। शंभू यादव पर सहरसा जिले में एक लाख का इनाम रखा गया है। वह टॉप 10 अपराधी में शामिल है। उनके ऊपर हत्या,आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले को लेकर सहरसा के अतिरिक्त दरभंगा , खगड़िया और समस्तीपुर में भी कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक नें बताया कि गिरफ्तार शंभू यादव का आपराधिक इतिहास लंबा चौड़ा है। जिसमें महिषी थाना कांड संख्या 112/18 हत्या और आर्म्स एक्ट को लेकर दर्ज किया गया है। वही महिषी थाना कांड संख्या 82/18 में भी उनके ऊपर जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट लगाई गई है। दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान के (तिलकेश्वर ओपी) थाना क्षेत्र कांड संख्या 132/22 में हत्या और आर्ट एक्ट को लेकर मामला दर्ज है। कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 207/22 में उनके ऊपर हत्या को लेकर मामला दर्ज है। कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 416/22 में भी उनके ऊपर हत्या को लेकर मामला दर्ज किया गया है।जबकि महिषी थाना कांड संख्या 298/23 में उनके ऊपर जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट की दफा लगाई गई है। महिषी थाना कांड संख्या 149/24 में उनके ऊपर आर्म्स एक्ट की दफा लगी हुई है।महिषी थाना कांड संख्या 150/24 में भी उनके ऊपर जानलेवा हमला करने की दफा लगाई गई है।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार / चंदा कुमारी

Most Popular

To Top