Delhi

पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (Udaipur Kiran) । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नाै साल से फरार चल रही फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला संगम विहार की

रहने वाली है। जांच में पता चला है कि महिला ने फर्जी बीएएमएस डिग्री हासिल की थी और मेडिकल दस्तावेजों में जालसाजी करके क्लीनिक खोला था।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी आदित्य गौतम ने बुधवार को बताया कि रनहौला इलाके में 22 सितंबर 2009 को एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को पेट दर्द की समस्या के बाद विकास नगर, रणहौला स्थित आरोपित डॉ. के क्लिनिक में भर्ती कराया था। उसने उसे दवा दी और छुट्टी दे दी। लेकिन दर्द जारी रहने के कारण वह अगले दिन फिर से क्लिनिक में भर्ती हुई। उपचार के दौरान कथित डॉक्टर ने सुझाव दिया कि मरीज को सर्जरी करानी होगी। डीसीपी के अनुसार सर्जरी के बाद उसे फिर से छुट्टी दे दी गई। इससे दो दिन बाद महिला के पेट में फिर दर्द उठा। परिवार वालों ने महिला को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दस दिन उपचार

के बाद महिला की मौत हो गई।

परिजनों ने क्लिनिककी डॉक्टर पर आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर केस दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपति डॉक्टर महिला के पास कोई वैध डिग्री नहीं मिली। महिला ने जाली बीएएमएस की डिग्री हासिल की थी। उक्त मामले में उसे गिरफ्तार किया गया। जमानत मिलने के बाद वह दोबारा पेश नहीं हुई। जिसके बाद 2016 में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।

डीसीपी के अनुसार बीती देर रात क्राइम ब्रांच को आरोपित महिला के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने सूचना को पुख्ता कर आरोपित महिला को गिरफ्तार किया।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top