Haryana

फरीदाबाद : बिहार से गांजा लेकर आई महिला को पुलिस ने दबोचा

गांजा सहित गिरफ्तार की गई महिला

फरीदाबाद, 13 मार्च (Udaipur Kiran) । बिहार से गांजा लेकर फरीदाबाद तस्करी के लिए आई महिला को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने दो किलो 926 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार महिला लेला बेगम गांव बरहिमा जिला गोपालगंज बिहार की रहने वाली है। महिला को अपराध शाखा टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बाई-पास रोड सेक्टर-37 क्षेत्र से काबू किया है। महिला से 2.926 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज किया गया है। महिला से पूछताछ में सामने आया कि वह गांजा को बिहार से फरीदाबाद किसी को देने के लिए आई थी। जिसके लिए उसको 10 हजार रुपए मिलते। जिसको मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top