CRIME

अररिया में 1.93 क्विंटल गांजे के साथ 5 तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अररिया में 1.93 क्विंटल गांजे के साथ 5 तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फारबिसगंज/अररिया , 12 सितंबर (Udaipur Kiran) ।अररिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बंद पड़ी बर्फ फैक्ट्री में छापेमारी कर एक क्विंटल 93 किलो गांजा, 5 लाख 19 हजार 4 सौ 35 रुपए के साथ 5 गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

अररिया एसपी अमित रंजन ने गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष महलगांव व डीआईयू के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।

उन्होंने बताया की टीम द्वारा महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियारी बाजार में बंद पड़े बर्फ फैक्ट्री में छापेमारी कर बोरा व बर्फ जमाने बाली साचा में छुपा कर रखे कुल 193 किलोग्राम गांजा व 5 लाख 19 हजार 4 सौ 35 रुपये नगद बरामद किया गया और साथ ही गांजा तस्करी में शामिल मटियारी निवासी रूपेश कुमार सिंह, टिंकू कुमार सिंह और जोगबनी बिशनपुर निवासी विशो यादव व वीरेंद्र यादव और लहठोरा निवासी मोहम्मद रमजान को गिरफ्तार किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Prince Kumar

Most Popular

To Top