RAJASTHAN

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की नीति पर कार्य कर रहे हैं पीएम मोदीः भजनलाल शर्मा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की नीति पर कार्य कर रहे है पीएम मोदीः भजनलाल शर्मा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की नीति पर कार्य कर रहे है पीएम मोदीः भजनलाल शर्मा

जयपुर, 25 सितंबर (Udaipur Kiran) । जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बूथ पर गए और आमजन को भाजपा परिवार का सदस्य बनाया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के श्योपुर मंडल के बूथ संख्या 225 और 226 पर पहुंचे और भाजपा की रीति-नीति के साथ भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बूथ पर आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलते हुए आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर सामने आई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय योजना को बाबोसा ने शुरू कर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया। भाजपा आज भी अंत्योदय की नीति पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार समाज के दलित, शोषित और वंचित वर्ग के लिए जनहितैषी योजनाएं चला रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान विचारक, चिंतक और राजनीति को नई दिशा देने का काम किया था, उनकी सोच और श्रद्धा हमेशा हमें प्रेरणा देती रहेगी। हमारी युवा पीढी को उनके मानव सिद्धांत की बात करते थे, गांव गरीब की बात करते थे। वे कहते थे कि हमारे गांव का विकास होगा तो हमारे प्रदेश का विकास होगा और प्रदेश का विकास होगा तो हमारे देश का विकास होगा। इस विचार धारा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निरंतर कार्य किया और 2014 के बाद से देश में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बूथ अध्यक्ष रविराज सिंह और विजय शर्मा को मंच पर अपने साथ बैठाकर सम्मान दिया और कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता भाजपा के परिवार का सदस्य है। भाजपा राजनीति पार्टी नहीं परिवार है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश सह संयोजक मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री वीरेंद्र पूनिया, सांगानेर विधानसभा के संयोजक प्रकाश तिवारी, जयपुर जिला सदस्यता के संयोजक शैलेन्द्र भार्गव, जयपुर ग्रेटर निगम के उप महापौर पुनीत कर्णावत, भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक और भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। मण्डल अध्यक्ष जगदीश सिंह चन्द्रावत ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी। मण्डल महामंत्री मुकेश पटेल ने मण्डल में हुए कार्यों की जानकारी दी, चेतन जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अशोक सिंह ने मंच का संचालन किया।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top