Uttar Pradesh

पीएम मोदी बाबा साहब के सच्चे व असली अनुयायी: सहजानंद राय

गगनभेदी नारों के बीच डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण
गगनभेदी नारों के बीच डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण
गगनभेदी नारों के बीच डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण

गोरखपुर, 14 अप्रैल (Udaipur Kiran) । देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव की अगुवाई में आंबेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर गगनभेदी नारों के बीच माल्यार्पण किया। इसके उपरांत भारतीय संविधान की मूल प्रस्तावना का वाचन कर पार्टी के राष्ट्र प्रथम के संकल्प को दोहराया।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि बाबा साहब ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। भारत और भारतीयता की भावना उनके अंदर कूट-कूट कर भरी थी। भारत के संविधान के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही। दलितों, वंचितों को समाज की मुख्य धारा में जोड़कर देश को अग्रणी बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। कहा कि बाबा साहब के दिखाए गए मार्ग पर हम सभी चलकर राष्ट्र को विकसित करने में अपना योगदान दे सकते हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक समरसता एवं समानता का मूल मंत्र देने वाले भारत रत्न डॉ आंबेडकर से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित कर दिया है कि वह बाबा साहब के सच्चे व असली अनुयाई हैं। इसी तरह भाजपा भी बाबा साहब के विचार को चरितार्थ करने वाला देश का एकमात्र राजनीतिक संगठन है।

महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव व महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने हेतु संकल्पित है।

बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में भाजपा अनूसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्प दंत जैन, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीवी चौरसिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, जितेन्द्र चौधरी जीतू, गौरव तिवारी,मनोज अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव,पवन यादव, रितेश सिंह बब्बू, रमेश प्रताप गुप्ता, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, जय यदुवंशी, सुधाकर यादव, पदमा गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य, कृष्ण कुमार,महानगर पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षगण व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

महानगर के हर आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

_ इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव अंधियारी बाग स्थित रामलीला मैदान में, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता मानवेला अंबेडकर पार्क, इंद्रमणि उपाध्याय, मनवेला बरोलिया, ओम प्रकाश शर्मा, अमृतलाल भारती,पार्षद अजय राय राम जानकी नगर में, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतांशु सिंह आशु, विपिन बिहारीभरवलिया में, विपिन सिंह बड़गो में, अच्युतानंद शाही तुर्कमानपुर में, पदमा गुप्ता गोपालपुर में, रणविजय शाही सैनिक नगर में, रमेश प्रताप गुप्ता आम बाजार में, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता पादरी बाजार में, डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, अकोलवा, दयानंद शर्मा, राप्ती नगर में, चिरंजीवी चौरसिया मनवेला फतेहपुर डिहवा में, रमेश चंद गुप्ता, मनवेला पीरु सहिद में, महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव, अखिलेश आर्य सझाईं में, बृजेश मणि मिश्रा रामपुर नया गांव में, राहुल श्रीवास्तव लक्षीपुर में, डॉ सत्येन्द्र सिन्हा सहित पार्टी नेताओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Most Popular

To Top