
नई दिल्ली, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपनी आगामी यात्रा से पहले नाइजीरिया में हिंदी भाषी प्रेमियों द्वारा दिखाए गए उत्साह की सराहना की है।
एक्स पर अपनी एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि नाइजीरिया के हिन्दी प्रेमियों ने जिस प्रकार वहां की मेरी यात्रा को लेकर उत्साह दिखाया है, वो हृदय को छू लेने वाला है! अपनी इस यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक हूं।
उन्होंने अपना संदेश नाइजीरिया में भारतीय उच्चायोग के आधिकारिक अकाउंट @india_nigeria के एक पोस्ट के जवाब में किया है। इस पोस्ट में नाइजीरिया के लोगों को हिंदी भाषा में प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए दिखाया गया है। प्रधानमंत्री 16-17 नवंबर, 2024 को नाइजीरिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / दधिबल यादव
