Jharkhand

रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहा प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त अभियान

जागरूकता अभियान में शामिल लोग

रामगढ़, 23 मई (Udaipur Kiran) । पूरे विश्व में पांच जून को विश्व परिवार पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। भारतीय रेल ने अभी से ही विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। विभिन्न स्टेशनों पर प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त थीम पर आधारित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 22 मई से 5 जून तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा। धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शहर और पर्यावरण तथा अपने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। अन्य लोगों को भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जब भी बाज़ार जाए तो साथ में कपड़े या जूट का थैला लेकर जाए । साथ ही शहर को स्वच्छ रखने में पूरा योगदान दें। लोगों में जागरूकता के लिए मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेल एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा शपथ भी ली गई।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top