West Bengal

पर्यावरण दिवस पर थाने में पौधारोपण

पर्यावरण दिवस पर थाने में पौधारोपण

जलपाईगुड़ी, 5 जून (Udaipur Kiran) । विश्व पर्यावरण दिवस पर राजगंज थाने में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। दरअसल, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाने के लिए राजगंज थाने के परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इस दिन राजगंज थाना प्रभारी अनुपम मजूमदार, समाजसेवी अरिंदम बनर्जी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने थाने परिसर में पौधे लगाए। पर्यावरण को हरा-भरा और स्वस्थ रखने के संदेश के साथ इस दिन थाने में विभिन्न प्रजातियों के करीब 40 पौधे लगाए गए।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top