HEADLINES

गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड मामले में पिंटू सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत

high court

रांची, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड हाई कोर्ट ने गैंगस्टर अमन सिंह की जेल में हत्या के आरोपित जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह को जमानत प्रदान कर दी है।

पिंटू सिंह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के केस में भी आरोपित हैं। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने उसे इस केस में जमानत दी थी।

अमन सिंह हत्याकांड में जमानत मिलने के बाद अब वह जेल से बाहर आ सकता है। पिंटू सिंह की जमानत पर गुरुवार काे हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुभाष चांद की कोर्ट में सुनवाई हुई। पिंटू सिंह की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने बहस की।

—————

(Udaipur Kiran) / शारदा वन्दना / दधिबल यादव

Most Popular

To Top