Madhya Pradesh

रायसेन में मजदूराें से भरा पिकअप वाहन पलटा, कई घायल, दाे की हालत गंभीर

रायसेन, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के रायसेन में मंगलवार सुबह मजदूराें से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। हादसे में वाहन सवार करीब 30 मजदूर घायल हुए है। सभी घायलाें काे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। जिनमें दाे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी अनुसार घटना सागर रोड पर गढ़ी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। मजदूर धान लगाकर पिकअप वाहन से गैरतगंज की ओर जा रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। मजदूर ने बताया कि, ड्राइवर शराब पीकर पिकअप वाहन चला रहा था। जिसके कारण ये हादसा हुआ। फिलहाल राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए गैरतगंज सिविल अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे / उम्मेद सिंह रावत

Most Popular

To Top