सोनीपत, 23 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । सोनीपत
में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने से फोटोग्राफर घायल हो गया। उपचार के लिए एक निजी
अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने थाना मुरथल में केस दर्ज करके छानबीन शुरू
कर दी है।
घायल
फोटोग्राफर गौरव ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी दीपक के साथ शनिवार रात को गांव मुरथल में रवि
की शादी में फोटोग्राफी कर रहा था। एक व्यक्ति ने गन से हवा में फायर किए। लोग उसे
सचिन दहिया के नाम से बुला रहे थे। उसके द्वारा चलाई गई एक गोली के छर्रे फोटोग्राफर
गौरव घायल हो गया। घायल गौरव को मुरथल निवासी सुमित ने एक निजी अस्पताल में पहुंचाया।
इसके बाद वारदात की सूचना मिलते ही मुरथल पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
पुलिस ने गांव भदाना के रहने वाले आरोपी सचिन दहिया के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एएसआई
राजपाल को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस
साल जिले में शादी समारोहों में हवाई फायरिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने
लोगों से अपील की है कि वे शादी समारोहों में हवाई फायरिंग से बचें।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
