West Bengal

महिला का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

arrest

सिलीगुड़ी, 08 मई (Udaipur Kiran) । महिला का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में भक्तिनगर थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति का नाम नीतीश बर्मन (38) है जो महिला का पड़ोसी है। घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड के सुभाषनगर इलाके की है।

सूत्रों के अनुसार, नीतीश के पड़ोस में रहने वाली एक महिला नहा रही थी। आरोप है कि उस समय नीतीश ने महिला का वीडियो बनाने की कोशिश की। जिसे महिला ने देख लिया और चीखने लगी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपित को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस बीच घटना की खबर फैलते ही स्थानीय महिलाएं एकत्रित हुई और आरोपित को सामूहिक पिटाई कर दी। बाद में आरोपित को भक्तिनगर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top