Haryana

हिसार: ओलंपिक खेलों में शानदार रहेगा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन : नरसी राम बिश्नोई

ओलम्पिक खेलों के प्रतिभागी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।

गुजवि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया

हिसार, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय के सौजन्य से विश्वविद्यालय के खेल परिसर में पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले ओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया है। साथ ही एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। अभियान की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने गुरुवार को की।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने खिलाड़ियों को खेलों में अच्छा प्रदर्शन करके मेडल हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पहले भी भारत के खिलाड़ियों ने ओलम्पिक खेलों में काफी पदक हासिल किए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार भी भारत के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके भारत के लिए पदकों की संख्या बढ़ाएंगे।

कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने भी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेलों में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। खेल निदेशालय के डीन प्रो. दलबीर सिंह ने बताया कि हर ओलम्पिक खेलों से पहले विश्वविद्यालय का खेल विभाग शुभकामना अभियान चलाता है। पेरिस में होने वाले ओलम्पिक खेलों में भारत के 117 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 70 पुरुष तथा 47 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से हरियाणा के 24 खिलाड़ी हैं। इस अवसर पर प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई, प्रो. कर्मपाल नरवाल, प्रो. राजीव कुमार, प्रो. सुरेश मित्तल, प्रो. योगेश चाबा, प्रो. ओमप्रकाश सांगवान, प्रो. सुनीता रानी, डा. विनोद कुमार, डा. एसएस जोशी, विपिन वधवा सहित खेल निदेशक डा. एसबी लूथरा, सहायक खेल निदेशक डा. मृणालिनी नेहरा, कोच विनोद कुमार, सुरेश कुमार, संदीप कुमार, अजय लांबा, विकास कुमार, मंजीत सिंह व बिमला देवी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top