Jammu & Kashmir

कांग्रेस मेनिफेस्टो बनाने को लेकर जानने लगी लोगों की मांग

जम्मू, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष विकार रासूल वानी के आदेश के बाद कांग्रेस जम्मू कश्मीर ने मेनिफेस्टो बनाने के लिए आम जनता से बैठकें शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कुंजवानी में ऑटो चालकों के साथ सब कमेटी के को- चौयरमैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुख्य प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा, पूर्व सांसद व कमेटी सदस्य त्रिलोक सिंह बाजवा, पूर्व विधयिका व सदस्य इंदु पवार,महासचिव व सदस्य शशि शर्मा, महासचिव व सदस्य सतीश शर्मा, महासचिव व सदस्य सुरेश डोगरा, सदस्य इकवाल डार,ने चालको की समस्याओं को सुना और उनको भरोसा दिया कि चुनाव से पहले कांग्रेस के घोषणा पत्र में उनकी सभी समस्याओं को रखा जाएगा ताकि सरकार बनने के बाद उनका समाधान किया जाए।

पार्टी के पूर्व पार्षद प्रीतम सिंह, जिला उपाध्यक्ष बलदेव सिंह वजीर, जिला महासचिव सुमन प्रीत सिंह ऑटो यूनियन कुंजवानी नरवाल के प्रधान जोनी चिब, उपाध्यक्ष कुलदीप राज, कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह चिब समेत दर्जनों ऑटो चालक मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / Ashwani Gupta / बलवान सिंह

Most Popular

To Top