Bihar

रेखा गुप्ता की सरकार में बिहार के लोगों को मिलेगा सम्मान, यमुना निर्मल होगी : सम्राट चौधरी

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की फाइल फाेटाे

पटना, 20 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही बिहार-उ.प्र.के लोगों को उत्साहजनक संदेश दिए और सारे वादे पूरे करने की क्षमता का विश्वास दिलाया।

गुरुवार काे राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित समारोह के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता ने शपथ ग्रहण के समय मधुबनी प्रिंट वाली साड़ी पहनी और बक्सर (बिहार) के रहने वाले पंकज सिंह को भी 7 सदस्यीय कैबिनेट में अपना सहयोगी बनाया।

उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह से ही साफ हो गया कि अब दिल्ली में बिहार के लोगों को सम्मान मिलेगा और यमुना का निर्मलीकरण शीघ्र पूरा होगा।

उन्हाेंने दिल्ली सरकार के गठन में सभी वर्गों के सम्मान का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / चंदा कुमारी

Most Popular

To Top