Uttar Pradesh

राष्ट्र के उत्थान के प्रति जागरूक है जनता, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में  बनेगी भाजपा की सरकार : स्वतंत्रदेव

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को चुनरी भेंट करते नगर विधायक रत्नाकर मिश्र

मीरजापुर, 08 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवारी की देर रात विंध्यधाम में मां विंध्यवासिनी दर्शन-पूजन किया। उन्होंने राष्ट्र की समृद्धि, शांति और जनता की खुशहाली के लिए मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना की।

दर्शन-पूजन के पश्चात पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बनेगी। स्वतंत्र देव ने कहा कि अब जनता जागरूक है और जाति व धर्म की राजनीति करने वालों का खेल खत्म करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सबका साथ, सबका विकास का सिद्धांत लोगों को आकर्षित कर रहा है। साथ ही राष्ट्र के उत्थान और कानून व्यवस्था के प्रति संजीदा है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने चुनरी भेंट कर उनका स्वागत किया।

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Most Popular

To Top