Madhya Pradesh

पेंच मोगली लैंड हाफ मैराथन का हुआ आयोजन 700 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

सिवनी, 22 सितम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एवं पेंच टाइगर रिजर्व तथा सायरंस द्वारा पेंच मोगली लैंड हाफ मैराथन 2024 का आयोजन रविवार को खवासा गेट पेंच से किया। जिसका फ्लैग ऑफ रजनीश सिंह उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व, नवजीवन पवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिवनी, केके सिंह सहायक संचालक मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड रवि शंकर यूनिटी बैंक, अर्चना यूनिटी बैंक, आलोक सक्सेना रीजनल मैनेजर मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम राहुल शर्मा सायरंस, असद खान मैनेजर एमपीटी किपलिंग होटल पेंच अवनीश यादव परियोजना सहायक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा किया गया।

हाफ मैराथन दौड़ पर्यटकों व धावकों के लिए जीवन का अविस्मरणीय याद रही।

-मानसूनी सीजन में पेंच नेशनल पार्क में पर्यटन एक्टिविटी का एक हिस्सा मैराथन दौड़ है, जिसको लेकर धावकों में उत्साह देखा जा रहा है। वन विभाग ,पेंच टाइगर रिजर्व एवं यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक को इस नवाचार पहल के लिए शुभकामनाएं। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड पर्यटकों हेतु भविष्य में अन्य एडवेंचर एक्सपीरियंस जन भागीदारी के सहयोग से विकसित करेगा, यह गतिविधियां आगे भी अन्य राष्ट्रीय उद्यानों में जारी की जाएगी।

शिव शेखर शुक्ला , प्रमुख सचिव पर्यटन एवं प्रबंध संचालक

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड

मैराथन के दौरान उक्त आयोजन में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में मानव श्रंखला Cross Hand Human Chain for unity In Forest and Wildlife Protection स्थापित कर दर्ज कराई गई ।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Most Popular

To Top