Bihar

सुल्तानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

शपथ लेते पुलिस कर्मी

भागलपुर, 25 जनवरी (Udaipur Kiran) । जिले के सुल्तानगंज थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता, श्रम दान के साथ मौनी अमावस्या, सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक कि अध्यक्षता थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल मौजूद थे। बैठक में सभी राजनैतिक संगठन, समाजसेवी, वार्ड पार्षद, पंचायत के मुखिया शामिल हुए। बैठक को लेकर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि मौनी अमावस्या एवं सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा को लेकर प्रतिमा स्थापित करने वाले लोगों को थाना से लाईसेंस लेना अनिवार्य है।

डीजे प्रतिबंधित रहेगा। मौनी अमावस्या के लिए जगह जगह सुरक्षा के इंतजाम किया जाएगा। इस दौरान मतदाता जागरूकता के लिए सभी पुलिस कर्मियों ने शपथ लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान जिला प्रशासन के निर्देश पर थाना परिसर में श्रम दान करते हुए पुलिस कर्मियों, राजनैतिक संगठन और वार्ड पार्षद ने थाना परिसर में साफ सफाई की। इस दौरान थाना परिसर के शांति समिति अध्यक्ष दिपांकर कुमार, वार्ड पार्षद संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, विनोद रजक, रुबी देवी, शोभा देवी, राजद प्रमुख अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव, नगर राजद अध्यक्ष अफरोज आलम, मो मंजूर, जदयू नेत्री प्रेमप्रभा सिन्हा, अलका चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top