Madhya Pradesh

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री सहित पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्व. सुरेन्द्र नाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल, 12 मार्च (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष, बीडीए के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेन्द्र नाथ सिंह बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय सुरेन्द्र नाथ सिंह के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास पहुंचकर अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुरेन्द्र नाथ सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बुधवार को भोपाल के भदभदा विश्रामघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीय सुरेन्द्र नाथ सिंह की अंतिम यात्रा एलआईजी-150 कोटरा सुल्तानाबाद स्थित उनके निवास से निकली। मुखाग्नि उनके बेटे आदित्य नाथ सिंह ने दी।

अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दर्शन सिंह चौधरी, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, अरविंद भदौरिया, पूर्व सांसद आलोक संजर, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर अंतिम विदाई दी।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Most Popular

To Top