Sports

पैरालम्पिक 2024 : मप्र की क्याकिंग-केनोइंग खिलाड़ी प्राची और पूजा सेमीफाइनल में पहुंची

मप्र की प्राची और पूजा शुक्रवार को करेंगी अपने पेरालम्पिक अभियान की शुरुआत

भोपाल, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की क्याकिंग-केनोइंग खिलाड़ी प्राची यादव और पूजा ओझा ने शुक्रवार को देश का प्रतिनिधित्व करते हुए फ्रांस के पेरिस शहर में आयोजित पैरालम्पिक गेम्स 2024 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। दोनों खिलाड़ी पहले ही दिन अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंच गई है।

उल्लेखनीय है कि यह प्राची का दूसरा पैरा ओलम्पिक है। इससे पूर्व टोक्यो ओलम्पिक 2020 में प्राची ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। शुक्रवार को व्ही.एल.-02 200 मी वूमेंस 200 एम-व्हीएल-2 हीट-1 इवेन्ट में प्राची यादव ने हीट में 01:06:83 सेकेण्ड समय लेकर क्वालीफाय कर सेमीफानल में प्रवेश किया। वहीं, अकादमी की ही खिलाड़ी पूजा ओझा ने केएल.-01 200 मी वूमेंस 200 एम-केएल-1 हीट-2 इवेन्ट के हीट मुकाबले में 1:16:09 का समय लेकर सेमीफानल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता के सेमीफायनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। मप्र राज्य अकादमी की दोनों ही खिलाड़ियों को प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बेहतर प्रदर्शन करने लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

——————-

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top