
कूचबिहार, 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) । तेंदुए के पैरों के निशान से शनिवार को तूफानगंज-2 नंबर ब्लॉक के रामपुर-1 ग्राम पंचायत के पश्चिम रामपुर में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इलाके में तेंदुआ घूम रहा हैं। लोगों का दावा है कि इस तरह के पैरों के निशान पहले इलाके में नहीं देखे गए हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर पदचिह्नों की जांच की। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की ओर से तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की गई है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात इलाके में कुत्ते भोंक रहे थे। सुबह इलाके के जगह-जगह अज्ञात जानवरों के पैरों के निशान देखे गए। ये निशान तेंदुए का हैं। घटना से आसपास के इलाके में तेंदुए का खौफ फैल गया है। सभी लोग घर में रहने को मजबूर हो गए। जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया।
कूचबिहार वन विभाग के डीएफओ असितव चटर्जी ने कहा कि पदचिह्न स्पष्ट नहीं हैं। यह किस जानवर का पदचिह्न है यह साफ़ नहीं है। उन्होंने स्थानीय निवासियों को दहशत में न रहने की सलाह दी।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
