पलवल, 30 मई (Udaipur Kiran) । पलवल में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। बहीन थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में 17 वर्षीय लड़की घर से टहलने निकली थी। इस दौरान एक युवक लड़की का अपहरण कर उसे जंगल में ले गया और रेप कर वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामला की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार मोईन नामक युवक ने अपने दोस्त सूकन के साथ मिलकर लड़की का अपहरण कर लिया। मोईन लड़की को दूसरे गांव के जंगल में ले गया। वहां उसने लड़की के साथ रेप किया। लड़की के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जब देर रात तक लड़की घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात साढ़े 12 बजे परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
इसी दौरान सूकन ने मोईन को परिजनों की तलाश के बारे में बताया। मोईन ने लड़की को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस और परिजनों को लड़की जंगल में मिली। बहीन थाना प्रभारी रेणु शेखावत ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रेप समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / गुरुदत्त गर्ग
