Haryana

पलवल : पड़ोसी ने घर में घुसकर अकेली महिला के कपड़े फाड़े

पलवल, 29 अप्रैल (Udaipur Kiran) । शहर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय विवाहिता के साथ पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला शाम के समय अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान पड़ोसी उसके घर में घुस आया। महिला के चिल्लाने पर पड़ोसी महिला मदद के लिए आई। आरोपी धमका देकर फरार हो गया। मंगलवार काे थाने में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिए गया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हेमंत ने पीछे से महिला को पकड़ लिया। महिला के विरोध करने पर उसने कहा कि उसका पति घर पर नहीं रहता। इसके बाद आरोपी ने महिला के कंधे से कपड़ा फाड़ दिया। उसे जमीन पर गिराकर रेप का प्रयास किया।पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर एक पड़ोसी महिला मदद के लिए आई। आरोपी ने उसके साथ भी बदसलूकी की। उसने दोनों महिलाओं और उनकी बेटियों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया।पड़ोसियों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।शहर थाना प्रभारी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसकी मां के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(Udaipur Kiran) / गुरुदत्त गर्ग

Most Popular

To Top