HEADLINES

इतिहास के पन्नों 07 जूनः महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया

पीटरमैरिट्जबर्ग में गांधी जी को जबरन ट्रेन से नीचे उतार दिया गया था।

इतिहास में हर तारीख किसी न किसी अहम घटना से जुड़ी होती है। 07 जून की तारीख भी ऐसी ही है। इस तारीख की कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी है। 07 जून, 1893 को ही महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया था। तब वह वहां वकालत कर रहे थे। वह एक मुकदमे के सिलसिले में ट्रेन से डरबन से प्रिटोरिया जा रहे थे। दरअसल अश्वेत होने के कारण उन्हें ट्रेन के फर्स्ट क्लास के डिब्बे से थर्ड क्लास में जाने को कहा गया। उन्होंने इससे इनकार कर दिया तो उन्हें पीटरमैरिट्जबर्ग में जबरन ट्रेन से नीचे उतार दिया गया। इस घटना ने गांधी जी को सविनय अवज्ञा के मार्ग पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1539ः बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुगल बादशाह हुमायूं को हराया।

1557ः इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1631ः मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज बेगम ने 14वें बच्चे के जन्म के समय 39 बरस की आयु में दम तोड़ा।

1780ः लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत।

1893ः महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।

1967ः इजराइल के सैनिक यरुशलम में घुसे।

1971ः विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से लगे भारत के सीमावर्ती इलाकों में हैजे से तीन हजार लोगों की मौत की पुष्टि की।

1975ः राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बदला गया और कमल के फूल को इसका प्रतीक चिह्न बनाया गया।

1979ः भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

1995ः अमेरिका के नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लंबे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री बने।

1997ः महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।

2000ः एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।

2004ः इजराइली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2006 – नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया।

2006ः जॉर्डन मूल का इराकी उग्रवादी अबु मुसाब अल जरकावी अमेरिका के हवाई हमले में मारा गया।

2017- म्यांमा वायुसेना का विमान अंडमान सागर में दुर्घटनाग्रस्त। 112 लोगों की मौत।

जन्म

1909ः अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट वर्जीनिया एपगर।

1914ः प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक ख्वाज अहमद अब्बास।

1974ः भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति।

1998ः भारत के भाला फेंक पैरा एथलीट सुमित अंतिल।

निधन

1954ः अंग्रेज गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक एलेन ट्यूरिंग।

2002ः पूर्व कार्यवाहक राष्ट्रपति बीडी जत्ती।

2011ः भारत के नृत्य गुरु नटराज रामकृष्ण।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top