Uttrakhand

हिंदू समाज के संरक्षण के लिए भगवान राम जैसी प्रतिज्ञा लेनी चाहिए : पदम सिह

विजयदशमी उत्सव
संघ का विजयदशमी उत्सव

-संघ ने शस्त्र पूजन कर मनाया विजयदशमी पर्व

हरिद्वार, 12 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार नगर की ओर से आयोजित विजयदशमी कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिह ने कहा कि विजयदशमी सत्य की विजय का पर्व है। यह हमारी संस्कृति का मूल तत्व है। आज हमें अपने पवित्र हिंदू धर्म, हिंदू संस्कृति और हिंदू समाज के संरक्षण के लिए भगवान राम जैसी प्रतिज्ञा लेनी चाहिए।

क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा भगवान राम ने अपने संकल्प को पूरा करने के लिए अयोध्या छोड़कर 14 वर्ष तक समाज के जागरण का कार्य किया। उनके आर्देशों से हमें प्ररेणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्र नौ देवी की भक्ति का पर्व है। नौ देवी की उपासना से प्राप्त होने वाली शक्ति शत्रु का विनाश करती है। राष्ट्र विरोधी शक्तियों से आज कोई अकेले नहीं लड़ सकता है। इसके लिए सामूहिक संगठित शक्ति की आवश्यकता है। उस संगठित शक्ति के रूप में संघ का उदय हुआ। संघ लोक संपर्क, लोक शिक्षण और लोक संस्कार के माध्यम से लोक निर्माण के कार्य में लगा हुआ है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने आरएसएस के स्वयंसेवकों को विजयदशमी की बधाई दी।

विजयदशमी उत्सव पर स्वयंसेवको ने योग,दंड, यस्टि, समता,नियुद्व का प्रदर्शन भी किया और शस्त्र पूजन किया।

इस अवसर पर विभाग कार्यवाह,जिला प्रचारक जगदीप उत्तराखंडी,नगर प्रचारक त्रिवेंद्र सहित नगर के सभी पदाधिकारी व सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top