Haryana

धान का दाना-दाना खरीदा जायेगा: शीशपाल कंबोज

भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज पतकाराें से बातचीत करते
भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने शनिवार को रानियां अनाज मंडी का निरीक्षण किया

कोताही बरतने वाले अधिकारीकर्मचारी को बक्शा नहीं जायेगा

सिरसा,12 अक्टूबर (Udaipur Kiran) | रानियां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़े शीशपाल कंबोज ने कहा कि सरकारी मापदंडो पर खरा उतरने वाले धान का दाना-दाना सरकार खरीदेगी। कोताही बरतने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बक्शा नहीं जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने शनिवार को रानियां अनाज मंडी का निरीक्षण किया। किसान विश्राम गृह में किसानों व आढ़तियों की समस्यांए भी सुनी। मंडी व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन शीशपाल कंबोज ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर आज पूरे हरियाणा की अनाज मंडियों का भाजपा पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है और प्रांत के आला अधिकारी भी मंडियों के दौरे पर हैं। कंबोज ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी है। किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने किसानों व आढ़तियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत या कमीशन न दें, अगर कोई परेशान करें तो तत्काल उन्हें सूचित करें। अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि रिश्वतखोरी की मंशा रखने वाले अधिकारी अपनी आदतें सुधार लें।

(Udaipur Kiran) / रमेश डाबर

Most Popular

To Top