CRIME

धान अधिप्राप्ति में अनियमितता बरतने के आरोप में पैक्स प्रबंधक गिरफ्तार

गिरफ्तार पैक्स प्रबंधक

पूर्वी चंपारण,04 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिला प्रशासन ने धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी करने वाले पैक्स पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वैसे पैक्स अध्यक्ष व प्रबंध कार्यकारिणी के विरूद्ध कानूनी कारवाई की जा रही है,जिन्होने खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में धान अधिप्राप्ति में अनियमितता की है।

इसी कड़ी में बुधवार को छौड़ादानो प्रखंड के खैरवा पैक्स प्रबंधक, राजकुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है,कि छौड़ादानो प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, गोपाल कुमार ने बीते 30अगस्त को खैरवा पैक्स की पूर्ण प्रबंधकारिणी पर जिला सहकारिता पदाधिकारी के आदेश के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज केस नं. 209/24 के आलोक में पूर्व में खैरवा पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। वही बुधवार को खैरवा पैक्स के प्रबंधक राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।बताया गया है,कि पैक्स अध्यक्ष नौशाद आलम व प्रबंधक राजकुमार ने मिलकर कराब 65.38 लाख रूपये मूल्य के 299.5 मीट्रिक धान का गबन किया है।

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top