
अशोकनगर, 20 मार्च (Udaipur Kiran) । प्रसिद्ध करीला मंदिर में गुरुवार को दानराशि की गिनती की गई। यह गिनती रंगपंचमी मेला पूर्ण होने के तुरंत बाद की गई थी। इससे पहले दानपेटियों को बीते 10 मार्च को खोलकर खाली कर दिया गया था। गुरुवार को जब गिनती हुई तो 26 लाख रुपए से अधिक नगदी के नोट निकले। वहीं सिक्कों की गिनती नहीं की जा सकी जिन्हे बोरियों में भरकर रख दिया गया है। इसी तरह चढ़ावे में आए नारियलों को 3 लाख रुपए से अधिक में नीलाम किया गया। कुल मिलाकर करीब 30 लाख रुपए से अधिक दान राशि का चढ़ावा इस बार मंदिर में आया है। जिसमें से 90 प्रतिषत चढ़ावा रंगपंचमी के दिन आया।
दरअसल, बीते बुधवार को रंगपंचमी के अवसर पर करीला मंदिर में दर्षनार्थियों की रिकॉर्ड संख्या रही। तमाम अनुमानों के अनुसार रंगपंचमी को 25 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे थे। यह संख्या करीला मेला के इतिहास में अब तक सबसे अधिक रही है। जिसका असर दानराशि में भी देखने मिला। बीते वर्ष से आठ लाख रुपए अधिक इस बार दान आया है।
79 पटवारियों ने नौ घंटे में गिनी दानराशि:
बताया गया है कि 79 पटवारी और 60 कोटवारों के दल ने गुरुवार सुबह 9 बजे से दानराषि की गिनती प्रारंभ की थी जो कि षाम 6 बजे तक चली। इस दौरान पहले दानपेटियों को खोलकर राशि बाहर की गई। फिर नोटों को छांटा गया और उनकी गिड्डी बनाई गईं। निणार्यक गिनती षाम 5 बजे के बाद हुई। गणना के नोडल अधिकारी मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव एवं मुंगावली तहसीलदार दीपक यादव थे। गिनती के लिए मुंगावली, बहादुरपुर एवं पिपरई के सभी 79 पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
ब्रिटिश कालीन चांदी का सिक्का, नेपाल का नोट:
दान राशि में ब्रिटिश कालीन चांदी का सिक्का, नेपाल का नोट भी मिला दानराशि की गिनती के दौरान नेपाल देश की करंसी का दस रुपए का एक नोट मिला है। इसी तरह ब्रिटिश कालीन भारत का एक चांदी का सिक्का मिला है। जिस पर तत्कालीन ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया का चित्र बना हुआ है। इसके अलावा सोने जैसे दिखने वाले 2 और चांदी जैसे दिखने वाले 6 जेवर मिले। जिनकी सूची बनाकर खजाने में जमा करवा दिया गया है। इस तरह के कुल 2611100 रुपए के नोट दानराशि से एवं 301000 रुपए नारियल की नीलामी से प्राप्त हुए। वहीं इस बार सिक्कों की गिनती नहीं हुई। गुरुवार को हुई गिनती में मंदिर परिसर में लगाई गईं सभी 31 दानपेटियों को खोला गया था।
वर्ष नगद रुपये नारियल रु. जेवर
2022 18.43 लाख 2.50 लाख एक दर्जन
2023 16.50 लाख 1 लाख एक दर्जन
2024 22.86 लाख 1.50 लाख एक दर्जन
2025 26.11 लाख 3.01 लाख 8 नग
—————
(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार
